Tuesday, December 30, 2008

ऐसे ही चले अमन की बहार.....


bullet.... से दूर ballet... से करीब

जम्मू व कश्मीर में का फैसला आ गया है, यहाँ बड़ी बात यह नहीं है कि कौन सी पार्टी सरकार बनाने में कामयाब रही या कौन नाकाम रही..... इस बार यहाँ की पोलिंग परसेंटेज आँखें खोलने वाली रही, खास तौर पर ऐसे हालात में जब की हुर्रियत कांफ्रेंस ने बायकाट का एलान किया था। हुर्रियत का बायकाट के बावजूद बुल्लेट से दूर जाना और कश्मीरी अवाम का बेलेट के करीब आना इस बात की गवाही है की वादी के हालत बदल रहे हैं....
अब उन लोगों की ज़िम्मेदारी बनती है जिन को अवाम ने बड़ी उम्मीदों के साथ सत्ता की बाग़ डोर सौंपी है की वो किस तरह अवाम की खुअहिशात और उम्मीदों का लिहाज़ रखते हैं। यह तो सभी जानते है की जन्नते अर्जी यानि कश्मीर के सामने problems का एक अम्बार है...

No comments: